
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। शहर में बैंक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से #DCPEast के निर्देशन में पूर्वी जोन की पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर पैनी नजर रखी गई और सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से परीक्षण किया गया।
इसी क्रम में @shashsinghips के नेतृत्व में पुलिस बल ने बैंक परिसरों की बारीकी से जांच की, जिसमें CCTV कैमरों की स्थिति, इमरजेंसी अलार्म की कार्यक्षमता और बैंक परिसर के भीतर और बाहर निगरानी तंत्र का मूल्यांकन किया गया। दूसरी ओर, @dcp_north के निर्देशन में उत्तरी जोन की पुलिस ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बैंक और ATM की सघन चेकिंग की। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और CCTV रिकॉर्डिंग की जांच की, साथ ही बैंक कर्मचारियों से सुरक्षा मानकों को लेकर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। इस विशेष अभियान का उद्देश्य बैंकिंग संस्थानों में अपराध की संभावना को कम करना, आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करना है।
पुलिस की यह सक्रियता और तत्परता बैंक उपभोक्ताओं में विश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे और बैंक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
