
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सदर बाजार स्थित अग्रवाल सभा में 17 जुलाई 2025 से शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 24 जुलाई को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ संपन्न हो गया। कथा के विश्राम दिवस और पूर्णाहुति के दिन श्रद्धालु भक्तो ने सामूहिक 11 बार राधा नाम जपकर राधारानी के चरणो में प्राथना की कि उत्तर प्रदेश में गौ माता को राज्य माता का दर्जा मिले। इस धार्मिक आयोजन के संबंध में कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजीव अग्रवाल और संयोजक अशोक कुमार वैश्य ने बताया कि 17 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक प्रतिदिन चली श्रीमद् भागवत कथा में चित्रकूट धाम से आई कथा व्यास सु श्री श्रेया तिवारी ने श्रद्धा भक्तिभाव से श्रद्धालु भक्तो को श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन कराया जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्त भक्ति भाव में डूब जाते थे उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे पूजन का कार्यक्रम वेदा चार्य सरगम तिवारी के सानिध्य में विधिवत मंत्री के साथ होता था और भजनों का कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3 से 5 बजे तक लखन अनजाना और उनकी संगीत मंडली के द्वारा होता था जिन्हें सुनकर भक्तगण भक्तिभाव से नाचने लगते थे।
कथा के विश्राम दिवस पर अग्रवाल सभा छावनी लखनऊ के कार्यकर्ता दया शंकर पांडेय का सम्मान राजीव अग्रवाल और अशोक कुमार वैश्य ने शाल और स्मृति चिह्न देकर किया। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल और अशोक कुमार वैश्य के अलावा सुनील कुमार वैश्य सीमा वैश्य ममता वैश्य संदीप वैश्य कल्लू गुप्ता कमल आदि भी शामिल रहे।
