
एलायंस टुडे ब्यूरो
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक शराबी पिता ने अपने दो मासूम बच्चों को जमीन पर पटक दिया। घटना में पांच माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय पुत्र घायल हो गया।आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि जसवंतनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव में सोमवार रात घरेलू विवाद के दौरान नारायण राजपूत नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर अपने दो बच्चों को जमीन पर पटक दिया। इस दौरान पांच माह की बेटी दिव्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन वर्षीय पुत्र शिवांश घायल हो गया। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां पत्रकारों और संपादकों की एक अनुभवी टीम काम करती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
