
नई दिल्ली: भारत की नई वायरल सनसनी ‘Cockroach Janta Party (CJP)’ ने इंस्टाग्राम पर 1.7 करोड़ (17 मिलियन) फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर बीजेपी के 88 लाख और कांग्रेस के 1.33 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
नई बनी इस पार्टी ने यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल की, जब भारत में उसका एक्स (X) अकाउंट प्रतिबंधित (withheld) कर दिया गया। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की जैसा कि उम्मीद थी, Cockroach Janta Party का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है।
प्रतिबंध लगने से पहले पार्टी के एक्स हैंडल पर करीब 2 लाख फॉलोअर्स थे। यह पार्टी 16 मई को गठित हुई थी। इसे भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की उस टिप्पणी के व्यंग्यात्मक जवाब के रूप में बनाया गया था, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से की गई थी। जिसमें मुख्य न्यायधीश ने ये कहा था की बेरोजगार लोग कॉकरोच के बराबर हैं जो कुछ ना करने पर यातो सोशल मीडिया पर आ जाते हैं यातो रिपोर्टर बन जाते हैं. पार्टी ने महज पांच दिनों में 6 लाख से ज्यादा समर्थक जोड़ लिए।
अभिजीत दिपके ने यह भी दावा किया कि पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट और उनके निजी अकाउंट को हैक करने की कोशिशें की जा रही हैं।
इस पार्टी को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसे बड़े नेताओं का भी समर्थन मिला है।
पार्टी का कहना है कि वह भारतीय संविधान में पूरी आस्था रखती है और उसके मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा काम करेगी।
पार्टी ने अपना पांच सूत्रीय घोषणापत्र (मैनिफेस्टो) भी जारी किया है। इसमें प्रस्ताव रखा गया है कि यदि CJP सत्ता में आती है, तो किसी भी मुख्य न्यायाधीश को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा सीट “इनाम” के तौर पर नहीं दी जाएगी।
इसके अलावा घोषणापत्र में संसद में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने, दलबदल करने वाले सांसदों और विधायकों को 20 साल तक चुनाव लड़ने से रोकने, “वैध वोट हटाने” की स्थिति में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) पर यूएपीए के तहत कार्रवाई करने और अंबानी व अडानी के स्वामित्व वाले सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां पत्रकारों और संपादकों की एक अनुभवी टीम काम करती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
