
एलायंस टुडे ब्यूरो
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने सोमवार को जानकारी दी कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को सतर्क रहने की सलाह दी।
शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा:
“हेलो दोस्तों! मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कृपया सुरक्षित रहें और मास्क पहनना न भूलें।
शिल्पा शिरोडकर 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने ‘बेवफा सनम’, ‘खुदा गवाह’ और ‘गोपी किशन’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह बिग बॉस सीजन 18 में नज़र आई थीं और अपनी सादगी व दमदार व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीत लिया था।
जैसे ही शिल्पा ने यह जानकारी साझा की, इंडस्ट्री के कई सितारों और फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उनकी बहन नम्रता शिरोडकर ने कमेंट करते हुए लिखा, “जल्द ठीक हो जाओ। वहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, निकी अनेजा वालिया, और चुम दरांग जैसी कई हस्तियों ने भी दुआएं दीं। फैंस भी सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआएं भेज रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि शिल्पा जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से अपनी ऊर्जा के साथ लौटेंगी। हाल ही में क्रिकेटर ट्रेविस हेड को भी कोरोना संक्रमित पाया गया था देश दुनिया में लगातार ऐसे ही कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं।
