
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। सरोजनीनगर के प्राथमिक विद्यालय कल्ली पूरब में ग्राम प्रधान रामखेलावन, प्रधानाध्यापक प्रदीप पांडे और सर्वजन हिताय संरक्षण समिति की अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। ऑल इंडिया पावर फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे व वरिष्ठ नेता व समाजसेवक शिवशंकर सिंह, सरोजिनीनगर के खंड शिक्षा अधिकारी रुद्र प्रताप यादव उपस्थित रहे।
सरोजिनीनगर के विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और उनके निर्देशन और सहयोग से सरोजनीनगर सहित अन्य ब्लॉकों से आए 120 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया।
विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने सरोजिनीनगर के पांच विद्यालयों को फर्नीचर दिया। 27 विद्यालयों के झूलों का उद्घाटन भी इस कार्यक्रम में हुआ। बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करने के लिए विधायक ने शिक्षकों के मेधावी बच्चों को टैबलेट देकर सम्मानित किया। इसमें एसकेडी अकैडमी की फाइन आर्ट की शिक्षार्थी अदिति चौधरी ने अपने द्वारा बनाए गए पेंटिंग और स्केचिंग तस्वीरों को अतिथियों को भेंट किया।
मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उन्हें समाज का सबसे उत्कृष्ट नागरिक बताया और कहा कि समाज में व्याप्त अच्छाइयों और बुराइयों को एक शिक्षक ही नियंत्रित कर सकता है। अगर शिक्षक चाहे तो राजनीतिक हो, सामाजिक क्रांति हो या बच्चों के उज्जवल भविष्य की दशा और दिशा निर्धारित करना हो, सब कुछ कुशलतापूर्वक संपन्न किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रखने की मुहिम में शिक्षकों को जोड़ने का आवाहन किया।
ऑल इंडिया पर फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन का व्यक्तित्व उनके ज्ञान और देश के प्रति समर्पण की भावना से सभी शिक्षकों को सीख लेनी चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी सरोजिनी नगर ने बच्चों के विकास को बढ़ावा देने के लिए विधायक सरोजिनी नगर के कार्यों की प्रशंसा की व उनके द्वारा किए गए कार्यों को बताया और शिक्षकों को अपना बेहतर प्रशिक्षण बच्चों को देने को कहा।
विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने शिक्षकों को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताते हुए बच्चों के भविष्य निर्माता और नेतृत्वकर्ता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी शिक्षकों को सम्मानित करते हुए प्रफुल्लित मन से बच्चों को शिक्षित करने और उनके भविष्य की लेखनी बनने के लिए आभार व्यक्त किया। सर्वजन हिताय संरक्षण समिति महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों सभी शिक्षकों, सभी शिक्षक प्रतिनिधियों,सभी अभिभावकों और सभी जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सौम्या मौर्य, ध्रुव सिंह, विभोर विक्रम सिंह, आमिल स्वरूप सक्सेना ,आयुष गुप्ता ,आनंद कुमार मिश्रा, प्राची पांडे, शेफाली रावत , अदिति चौधरी सहित पंद्रह बच्चों को लैपटॉप वितरण किए गए।
कार्यक्रम में पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख विनोद वर्मा, रीना उपाध्याय, मनोज रावत, संजीव अवस्थी, विनय दीक्षित, युवा नेता अभिषेक सिंह, सर्वजन हिताय संरक्षण समिति से ज्ञान प्रताप सिंह, मुकुल पांडे, निशा सिंह, नेहा सिंह,संजय सिंह, सुमन दुबे, रेनू त्रिपाठी, सीमा द्विवेदी, गीता वर्मा, विनोद गुप्ता, उषा त्रिपाठी, मधु वाजपेई , नसीम सेहर, सरिता देवी, सतीश कुमार के साथ ही शिक्षक प्रतिनिधि के तौर पर महेश मिश्रा बिंदु मिश्रा, सुरेश जयसवाल, मोहिंदर पांडे, बृजेश कुमार मौर्य, रेखा शुक्ला, शशि प्रभा सिंह, अनिल कुमार सहित लखनऊ के विभिन्न ब्लॉकों से आमंत्रित शिक्षक उपस्थित रहे।
राष्ट्र निर्माता शिक्षक के प्रति
बहुत ही सराहनीय कार्य