
Lucknow news : सिविल कोर्ट के सामने अतिक्रमण हटाया गया
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत रविवार को नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जिला एवं सत्र न्यायालय के आस-पास अधिवक्ताओं के चेंबर समेत अन्य अतिक्रमण गिरा दिए।
इस दौरान मौके पर एसीपी चौक राजकुमार सिंह, लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे। नगर निगम कर्मियों ने रेजिडेंसी तिराहे से लेकर अवध रोडवेज वर्कशॉप के आस-पास के निर्माण गिरा दिए।
