
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ: यूपी की राजधानी में पुलिस ने मंगलवार शाम कैसरबाग क्षेत्र में चल रहे एक अवैध हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई की। कैसरबाग थाना पुलिस ने होटल सिटी में स्थित कैफे टेल में छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, बिना लाइसेंस के हुक्का परोसकर युवाओं को नशे का आदी बनाया जा रहा था।
कैसरबाग थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि होटल सिटी की दूसरी मंजिल पर स्थित कैफे टेल में अवैध हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। संचालक के पास लाइसेंस नहीं था, लेकिन वह ग्राहकों को खुलेआम हुक्का परोस रहा था और युवाओं को नशे के जाल में फंसा रहा था। सूचना के बाद मंगलवार शाम लगभग 5:15 बजे पुलिस टीम ने दबिश दी।
मौके पर पुलिस ने देखा कि कई युवक-युवतियां हुक्का पी रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और हुक्का सेट, फ्लेवर, कोयले समेत अन्य सामान जब्त कर लिया। हालांकि, बार का संचालक मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
अकबर अली (हैदरगढ़, बाराबंकी)
यासिद खान (अलीगंज, लखनऊ)
रिजवान खान (खदरा, लखनऊ)
शाह फैजल (छठामील शेरपुर)
मोहम्मद असनैन (सआदतगंज, लखनऊ)
मोहम्मद हारुन (हुसैनगंज, लखनऊ)
अयान (बैसबाड़ा, मऊ)
दानिश, माज, मोहम्मद जैद (लखनऊ)
आरिफ हुसैन (शाहपुर, गोरखपुर)
मोहम्मद शाबान (खदरा, लखनऊ)
मोहम्मद युसुफ (मदियाव, लखनऊ)
शोएब हैदर (सआदतगंज, लखनऊ)
कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संचालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों पर कार्रवाई जारी रहेगी। यह मामला एक बार फिर इस बात को उजागर करता है कि शहर में युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वाले अवैध कारोबारी किस तरह सक्रिय हैं, और इन्हें रोकने के लिए पुलिस को लगातार सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं।
