
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के अवसर पर लखनऊ जिले में सभी शराब और नशे से जुड़ी दुकानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। जिला आबकारी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए साफ किया है कि इस दिन किसी भी प्रकार की बिक्री होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आदेश के मुताबिक जिले की सभी देशी शराब की दुकानें, मॉडल शॉप, कंपोजिट शॉप, भांग और ताड़ी की दुकानें, बार तथा थोक विक्रय केंद्र 2 अक्टूबर को पूरे दिन बंद रहेंगे। विभाग ने बताया कि यह निर्णय गांधी जयंती की गरिमा और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
आबकारी विभाग ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस आदेश का सम्मान करें और किसी भी प्रकार की बिक्री या खरीद-फरोख्त से दूर रहें। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर कोई दुकान खोली गई या नशे का सामान बेचा गया तो दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां पत्रकारों और संपादकों की एक अनुभवी टीम काम करती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
