लखनऊ। 28 से 30 सितंबर 2026 तक होने वाली 3 दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल को टाल (स्थगित) दिया गया है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई देर रात की बैठक में सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया। इसके बाद अब सभी बैंक सामान्य रूप से कार्य करेंगे। इससे पहले 5-डे वर्किंग की मांग को लेकर यूनियनों ने इस हड़ताल का आह्वान किया था।

UP Desk, एलायंस टुडे की राज्य स्तरीय न्यूज़रूम टीम है, जो उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी ख़बरों जैसे राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करती है। हमारी टीम में विष्णु चंद्र ( Vishnu Chandra ) जैसे कई संवाददाता मौजूद हैं.



