

एलायंस टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 का 64वां मुकाबला गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टीम खास अंदाज में नजर आई। कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में टीम ने अपनी पारंपरिक नीली जर्सी की जगह लैवेंडर रंग की जर्सी पहनी। फ्रेंचाइजी ने यह पहल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की है।
मैच की शुरुआत से पहले स्टेडियम में राष्ट्रगान हुआ। यह आयोजन भारतीय सैनिकों को सम्मान देने के लिए रखा गया था। इससे पहले भी राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबलों में राष्ट्रगान हो चुका है।
टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जानकारी दी कि आकाश दीप की टीम में वापसी हुई है।
लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग XI:
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, आवेश खान, विलियम ओ’रूर्के।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश सिंह, एम सिद्धार्थ, रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, अर्शीन कुलकर्णी।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI:
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: साई सुदर्शन, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, दसुन शनाका।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



