

एलायंस टुडे ब्यूरो
मुंबई: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के बाद मशहूर हुईं एडिन रोज हाल ही में एक बड़े अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करने वाली थीं, लेकिन परफॉर्मेंस से ठीक कुछ घंटे पहले ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अब वह स्वस्थ होकर घर लौट आई हैं और धीरे-धीरे सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने लगी हैं।
एक हालिया इवेंट में एडिन ने अपनी तबीयत बिगड़ने की असली वजह का खुलासा करते हुए इसे ‘बुरी नजर’ का असर बताया। इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं एक महीने से परफॉर्मेंस की तैयारी कर रही थी, सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था, मैं काफी खुश थी। लेकिन जिस दिन परफॉर्म करना था, उससे एक घंटे पहले ही मेरी तबीयत अचानक खराब हो गई और मुझे हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। मुझे यकीन है कि यह सब बुरी नजर की वजह से हुआ। बुरी नजर वाकई होती है।”
एडिन ने आगे कहा, “बुरी नजर से बचने का एकमात्र तरीका है कि आप अपने ईश्वर के करीब रहें। चाहे आप किसी भी धर्म या भगवान को मानते हों, उनका नाम जरूर लें। मैंने भी इस मुश्किल घड़ी में अपने क्रिएटर से जुड़ाव महसूस किया और अब पूरी तरह ठीक हो गई हूं।”
बीमारी के दौरान एडिन ने अस्पताल से कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिनमें वह काफी परेशान नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, “यहां फिर कभी नहीं आऊंगी।”
एडिन के करियर की बात करें तो वह ‘बिग बॉस 18’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में शामिल हुई थीं और शो में लंबे समय तक टिकीं। इसके अलावा वह मॉडलिंग में भी सक्रिय हैं और सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



