
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस कमिश्नर ने एक और बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। हजरतगंज के एसीपी रजनीश वर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। इससे पहले इस मामले में डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर को भी हटाया जा चुका है, जबकि इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया था।
हत्याकांड में लगातार हो रही कार्रवाई के बीच मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बताया जा रहा है कि फरार श्रद्धा दुबे लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रही है। इसके बावजूद पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
नेपाल और पश्चिमी यूपी में तलाश तेज
पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी विशेष टीमें रवाना की गई हैं। ये टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि विभिन्न इनपुट और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
इस हत्याकांड में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के साथ ही फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी भी पुलिस के लिए अहम चुनौती बनी हुई है। अब देखना होगा कि लगातार चल रही छापेमारी और निगरानी के बाद पुलिस आरोपी तक कब पहुंच पाती है।

Lucknow Desk एलायंस टुडे की समर्पित न्यूज़रूम टीम है, जिसमें अन्नू सिंह ( Annu Singh ) जैसे कई पत्रकार मौजूद हैं जो राजधानी लखनऊ से जुड़ी राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा और स्थानीय मुद्दों की खबरें पाठकों तक पहुंचाते है। टीम का उद्देश्य तेज, सटीक और विश्वसनीय स्थानीय समाचार प्रदान करना है।



