
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर को इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई। इससे पहले जारी अवकाश सूची में इस दिन को निर्बंधित अवकाश के रूप में शामिल किया गया था।
सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, शासन ने पूर्व में जारी 17 नवंबर 2025 के अवकाश संबंधी आदेश में संशोधन करते हुए 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत नहीं होगा अवकाश
शासन की विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि यह सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत नहीं होगा। इसके अलावा 17 नवंबर 2025 को जारी आदेश के बाकी प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के बाद प्रदेश में सोमवार को अवकाश संबंधी व्यवस्थाएं संशोधित आदेश के अनुसार लागू होंगी।

UP Desk, एलायंस टुडे की राज्य स्तरीय न्यूज़रूम टीम है, जो उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी ख़बरों जैसे राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करती है। हमारी टीम में विष्णु चंद्र ( Vishnu Chandra ) जैसे कई संवाददाता मौजूद हैं.



