

एलायंस टुडे ब्यूरो
मुंबई: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इस साल मेट गाला में अपनी भव्य एंट्री से सबका दिल जीत लिया। इवेंट की थीम के साथ मेल खाते हुए उन्होंने अपने पंजाबी मूल को खास अंदाज में दुनिया के सामने पेश किया। अब इस पूरे अनुभव के पर्दे के पीछे की मस्ती और हलचल को दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के ज़रिए फैंस के साथ साझा किया है। उन्होंने कुछ बिहाइंड-द-सीन फुटेज साझा किया है|
वीडियो में जब दिलजीत से पूछा गया, “क्या मेट गाला में कोई ऐसा है जिसे मिलने के लिए आप उत्साहित हैं?” तो ‘सूरमा’ एक्टर ने मज़ेदार अंदाज में जवाब दिया – “बुरा मत मानना, लेकिन मैं इस बात से एक्साइटेड हूं कि सब मुझे देखने वाले हैं। एक और बीटीएस क्लिप में दिलजीत ने बताया कि उन्हें ज़रा भी घबराहट नहीं है, उन्होंने कहा “हमें बिल्कुल नर्वसनेस नहीं है, जिन्हें बुलाया है उन्हें नर्वस होना चाहिए। वीडियो में यह भी दिखाया गया कि कैसे दिलजीत अपने होटल से बाहर निकलते ही पैपराजी के कैमरों से घिर गए।
मेट गाला के लिए दिलजीत की ड्रेस महाराजा भूपिंदर सिंह, पटियाला के शासक, से प्रेरित थी। उन्होंने सफेद सूट पहना, जिसमें सफेद ड्रेप और गहनों से सजी पगड़ी शामिल थी। इस लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने हरे और सफेद पत्थरों वाला हार पहना जो कि भूपिंदर सिंह के मशहूर कार्टियर हार से प्रेरित था। अपने पहनावे को और खास बनाते हुए दिलजीत ने अपने ड्रेप पर गुरुमुखी लिपि में पंजाब का नक्शा कढ़वाया, जो उनकी सांस्कृतिक पहचान और जड़ों से जुड़े होने का प्रतीक था।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



