
एजेंसी
वॉशिंगटन। साल 2002 में NASA में इंटर्नशिप कर रहे 24 वर्षीय थैड रॉबर्ट्स (Thad Roberts) ने इतिहास का सबसे अनोखा और रोमांचक चोरी का कारनामा किया, जिसे आज भी लोग Moon Heist के नाम से याद करते हैं। अब 48 साल के हो चुके रॉबर्ट्स ने न केवल चांद के पत्थर (lunar samples) चुराए, बल्कि अपनी प्रेमिका को ‘Sex on the Moon’ का तोहफ़ा भी दिया। इस अनोखी हरकत के लिए उन्हें 8 साल की जेल हुई।
कैसे रची गई Moon चोरी की योजना
रॉबर्ट्स, उनकी प्रेमिका टिफ़नी (जो खुद भी NASA इंटर्न थीं) और एक तीसरे इंटर्न ने मिलकर चांद के पत्थरों और एक उल्कापिंड के सैंपल चुराने की योजना बनाई। रॉबर्ट्स ने बेल्जियम के एक खरीदार से ऑनलाइन संपर्क किया, जो 1,000 से 5,000 डॉलर प्रति ग्राम के हिसाब से Moon के सैंपल खरीदने को तैयार था। लेकिन खरीदार ने FBI को सूचना दे दी।
‘Sex on the Moon’ का राज़
रॉबर्ट्स ने 2012 में CBS News को बताया कि उन्होंने टिफ़नी को बिना बताए, बेड पर चादर के नीचे चांद के पत्थर रखकर शारीरिक संबंध बनाए। उनके शब्दों में , “ये आराम के लिए नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक था। कोई भी पहले Moon पर सेक्स नहीं कर पाया था, तो हमने किया।”
गिरफ्तारी और अंजाम
रॉबर्ट्स खरीदार से मिलने पहुंचे, लेकिन तब तक FBI उनकी लोकेशन ट्रैक कर चुकी थी और उन्हें वहीं गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि चोरी किए गए Moon सैंपल वैज्ञानिक समुदाय के लिए ‘बेकार’ हो चुके थे, लेकिन इस चोरी में एक वैज्ञानिक की 30 साल की हस्तलिखित रिसर्च नोट्स भी नष्ट हो गईं।
प्यार में किया Moon Heist
रॉबर्ट्स ने 2004 में LA Times को बताया, “मैं टिफ़नी से प्यार करता था। मेरे दिमाग में सिर्फ एक ख्याल था – बेबी, मैं तुम्हें Moon भी दे सकता हूं। ये हमारे रिश्ते की एक रोमांटिक शुरुआत होती।”उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी दौलत कमाने का प्रयास नहीं था, बल्कि प्रेम और अपने भाव जताने का एक तरीका था। “मैं चाहता था कि कोई जाने कि मैंने उन्हें Moon देने तक का सोच लिया था।”
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां पत्रकारों और संपादकों की एक अनुभवी टीम काम करती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
