
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 5, कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर डीनोटिफाइड, नोमैडिक एवं सेमी-नोमैडिक ट्राइब्स (DNT) समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। सुबह 10:30 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण तथा समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बैठक के दौरान DNT समाज के प्रतिनिधि प्रदेश सरकार द्वारा घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करेंगे। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री का स्वागत एवं सम्मान भी करेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।
घुमंतू समाज बोर्ड के गठन की स्वीकृति के बाद आयोजित हो रही यह पहली महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है। इससे सरकार और DNT समाज के बीच संवाद को और मजबूती मिलने के साथ-साथ समाज के विकास एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की उम्मीद है।
UP Desk Alliance Today की राज्य स्तरीय न्यूज़रूम टीम है, जो उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करती है। टीम निष्पक्ष और प्रमाणिक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है।
