
अनुपम चंद्र
मुंबई: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। आहान पांडे और अनीत पड्डा इस फिल्म के मुख्य पात्र हैं जिन्होंने इसमें अपना बेहतरीन डेब्यू किया। इस फिल्म ने सात दिनों के भीतर ₹220 करोड़ का वैश्विक संग्रह, Sitaare Zameen Par को भी काफ़ी पीछे छोड़ दिया गया है
अनीत पड्डा उभरा एक सितारा
अनीत पड्डा, अमृतसर (पंजाब) से ताल्लुक रखने वाली 22 वर्षीय अदाकारा, ने सैयारा के जरिए बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है. इससे पहले उन्होंने Salaam Venky (2022) फिल्म में छोटा रोल निभाया और Amazon Prime की वेब‑सीरीज़ Big Girls Don’t Cry (2024) में प्रमुख भूमिका अदा की थी. उन्होंने Cadbury, Nescafé और Paytm जैसे बड़े ब्रांड्स के एड्स में भी काम किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बता दें की फिल्म की सक्सेस के दौर में अनीत के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स भी तेजी बढ़ रहे हैं, जहाँ उनके फॉलोवर्स 10 लाख भी नहीं थे वहां अब 1.6 मिलियन के लगभग हो गए हैं. इन दिनों सैंयारा के बिहाइंड दा सीन भी इंस्टाग्राम की फीड में आते रहते हैं. देखा जाये तो दर्शकों की फीड में हर तरफ बस अनीत पड्डा और अभिनेता आहान पांडेय ही छाए हुए हैं.
View this post on Instagram
भूमिका के बारे में
सैयारा में अनीत ने वाणी बत्रा का रोल निभाया है, जो एक संवेदनशील गीतकार है और जिसे अरली-ऑनसेट अल्जाइमर होने का पता चलता है. निर्देशक मोहित सूरी ने खुलासा किया कि उन्होंने अनीत को इसलिए चुना क्योंकि वह बिना किसी कॉस्मिक सुधार के प्रामाणिक रूप की अभिनेत्री चाह रहे थे
फिल्म की खास बातें
इस फिल्म की कहानी A Moment to Remember जैसी लग रही है, लेकिन फिल्म निर्माताओं व लेखकों का कहना है कि यह एक मूल कहानी है, हालाँकि इसके इमोशनल कॉन्सेप्ट से प्रेरणा ली गई हो सकती है।
पॉपुलैरिटी और मीडिया की प्रतिक्रिया
फिल्म की सफलता के बाद अनीत पब्लिक में पहली बार नज़र आईं — मुंबई में एक सैलून के बाहर उन्होंने सेल्फी रिक्वेस्ट को विनम्रता से अस्वीकार कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां पत्रकारों और संपादकों की एक अनुभवी टीम काम करती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
