
एलायंस टुडे ब्यूरो
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कानपुर में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश को ₹47,600 करोड़ की 15 मेगा विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। आज कानपुर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अत्यंत प्रसन्न हूं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की, उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हम इसी तरह आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान गोवा राज्य के लोगों को राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं भी दीं और कहा, “गोवा की अनूठी संस्कृति भारत का गर्व है। गोवा के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। बीते दशक में जो कार्य हुए हैं, वे राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। आज कानपुर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर अत्यंत प्रसन्न हूं। https://t.co/rMMskyWv0R
— Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2025
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। आज कानपुर को मिली यह ऐतिहासिक सौगात राज्य के औद्योगिक, सामाजिक और अवसंरचनात्मक विकास को एक नई दिशा देगी।
इन क्षेत्रों में हुआ निवेश
इन 15 परियोजनाओं में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स हब, एक्सप्रेसवे, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण, मेडिकल कॉलेज, स्मार्ट सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक कॉरिडोर और सिंचाई योजनाएं शामिल हैं। इनसे न केवल निवेश बढ़ेगा बल्कि लाखों लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
जनसमूह ने किया प्रधानमंत्री का स्वागत
कानपुर के विकासखंड बिठूर में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जनसमूह ने गर्मजोशी से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। विकास के इस महायज्ञ में प्रदेश की जनता की भागीदारी देखने लायक रही।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां पत्रकारों और संपादकों की एक अनुभवी टीम काम करती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
