
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से गोंडा जिले के तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के माधवपुर निवासी एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री दयाशंकर ओझा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान दयाशंकर ओझा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आशीर्वाद प्राप्त किया। नितिन नवीन ने संगठन के कार्यों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश भी दिए। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत इस मुलाकात को संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दयाशंकर ओझा पिछले कई दशकों से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व से मिलना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का स्नेह, मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास उन्हें और अधिक ऊर्जा के साथ संगठन के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने व्यस्त समय के बावजूद मुलाकात का अवसर देने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार व्यक्त किया। वहीं, दयाशंकर ओझा और नितिन नवीन की इस मुलाकात को क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी संगठन के लिए उत्साहवर्धक और गौरवपूर्ण अवसर बताया।

UP Desk, एलायंस टुडे की राज्य स्तरीय न्यूज़रूम टीम है, जो उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी ख़बरों जैसे राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करती है। हमारी टीम में विष्णु चंद्र ( Vishnu Chandra ) जैसे कई संवाददाता मौजूद हैं.
