

एलायंस टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली: मई का महीना कई खास अवसरों से भरा हुआ है। 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर देश के कई हिस्सों में बैंकों, स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रही। वहीं, 14 और 15 मई को सभी बैंक सामान्य रूप से खुले रहे। लेकिन अब सवाल है कि 16 मई 2025, शुक्रवार को क्या छुट्टी रहेगी?
क्यों है 16 मई को छुट्टी?
16 मई को सिक्किम राज्य दिवस (Sikkim State Day 2025) मनाया जाता है। इस दिन 1975 में सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था। इसी उपलक्ष्य में सिक्किम में यह दिन राजकीय अवकाश के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन सिक्किम में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी होगी प्रमुख बैंक बंद रहेंगे हालांकि, देश के अन्य राज्यों में 16 मई को कोई सार्वजनिक या सरकारी अवकाश घोषित नहीं है। इसलिए बाकी राज्यों में बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे। 17 मई, शनिवार: इस दिन सिर्फ उन्हीं कार्यालयों में अवकाश रहेगा, जहां शनिवार को साप्ताहिक छुट्टी होती है। अधिकांश बैंक और दफ्तर सामान्य रूप से खुले रहेंगे। 18 मई, रविवार पूरे देश में रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है, इसलिए सभी बैंक, स्कूल, कॉलेज और अधिकतर दफ्तर बंद रहेंगे।
छुट्टी के दौरान क्या कर सकते हैं?
अगर आपके राज्य में बैंक बंद है तो:
ATM से नकद निकासी की जा सकती है
इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप्स से ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं
लेकिन चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने या केवाईसी जैसे काम नहीं हो सकेंगे
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



