

एलायंस टुडे ब्यूरो
हाथरस: ( 31 August Big News ) अगर आप सरकारी राशन का लाभ उठा रहे हैं और अब तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं करवाई है, तो सावधान हो जाइए! 31 अगस्त 2025 आखिरी तारीख है। इसके बाद राशन वितरण प्रणाली (PDS) से आपका नाम हट सकता है और आपको राशन मिलना बंद हो सकता है।
क्या है ई-केवाईसी और क्यों है जरूरी?
ई-केवाईसी (Electronic Know Your Customer) एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे सरकार यह सुनिश्चित करती है कि राशन कार्ड पर दर्ज सभी सदस्य वास्तविक और जीवित हैं। इससे फर्जी यूनिट्स और डुप्लीकेट कार्ड की पहचान की जा सकती है।
हाथरस में अब तक कितने लोगों ने कराया ई-केवाईसी
जनपद में कुल 2.90 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें करीब 11 लाख यूनिट पंजीकृत हैं। अब तक 9 लाख यूनिट की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। 1.93 लाख यूनिट अभी भी बिना ई-केवाईसी के हैं, जिनका राशन अब खतरे में है।
31 अगस्त के बाद क्या होगा?
अगर आपने 31 अगस्त 2025 तक अपनी या परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी नहीं करवाई तो राशन नहीं मिलेगा, यूनिट्स को अस्थायी रूप से हटाया जा सकता है, दोबारा जोड़ने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा
कैसे और कहां कराएं ई-केवाईसी?
अपने नजदीकी राशन कोटे की दुकान (FPS डीलर) पर जाएं
आधार कार्ड और राशन कार्ड की कॉपी साथ ले जाएं
बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी
कुछ दुकानों पर OTP के माध्यम से भी सत्यापन किया जा रहा है
कोटेदारों को भी दिए गए हैं सख्त निर्देश
आपूर्ति विभाग द्वारा सभी उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) को निर्देशित किया गया है कि वे हर यूनिट का ई-केवाईसी सुनिश्चित करें और जिन लोगों ने नहीं कराया है, उन्हें तुरंत सूचित करें।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



