

एलायंस टुडे ब्यूरो
गाजियाबाद: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आहत होकर गाजियाबाद की एक मुस्लिम युवती ने सनातन धर्म को अपनाने का निर्णय लिया। युवती ने धार्मिक रीति-रिवाजों और विधिपूर्वक हिंदू रक्षा दल के सहयोग से धर्म परिवर्तन किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष पिंकी चौधरी भी मौजूद रहे। धर्म परिवर्तन के बाद युवती ने अपना नाम ‘नेहा खान’ से बदलकर ‘नेहा शर्मा’ रख लिया।
भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला था हमला
नेहा शर्मा ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने उसे अंदर तक झकझोर दिया। उसने बताया कि जब उसने देखा कि कैसे आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोष हिंदुओं को निशाना बनाया, तो उसे गहरी पीड़ा हुई। उसके अनुसार, इस घटना ने उसकी सोच को पूरी तरह बदल दिया और उसे लगा कि आतंकवाद से मुस्लिम धर्म की छवि जुड़ती जा रही है। यही कारण था कि उसने खुद को सनातन संस्कृति से जोड़ने का निर्णय लिया। धर्म परिवर्तन के दौरान नेहा ने संगठन के अध्यक्ष पिंकी चौधरी को रक्षा सूत्र बांधकर उनसे सुरक्षा का वचन भी लिया। नेहा ने कहा, “अब मैं गर्व से कहती हूं कि मैं सनातन की बेटी हूं। मुस्लिम समाज के लोगों को भी अब इस दिशा में सोचने की जरूरत है। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने इस प्रक्रिया को धर्मांतरण नहीं, बल्कि ‘घर वापसी’ बताया। उन्होंने कहा कि जो कोई भी स्वेच्छा से सनातन धर्म को अपनाना चाहता है, उसका संगठन खुले दिल से स्वागत करेगा।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



