Recusal of Judges

एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तबादलों की लहर जारी है। जहां एक ओर राज्य सरकार प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर रही है, वहीं अब इलाहाबाद हाईकोर्ट भी राज्य की न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश के 42 जिलों में जिला जजों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों में नए जिला जजों की नियुक्ति की गई है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
गौतमबुद्ध नगर (नोएडा): मलखान सिंह की नियुक्ति, पहले हापुड़ में थे।
हाथरस: विनय कुमार (पूर्व जिला जज फर्रुखाबाद) की नियुक्ति।
देवरिया: राममिलन सिंह (पूर्व जिला जज श्रावस्ती) को स्थानांतरित किया गया।
मथुरा: विकास कुमार (पूर्व जिला जज शामली)।
गाजियाबाद: आशीष गर्ग (पूर्व जिला जज मथुरा).
प्रयागराज: संजीव कुमार (पूर्व जिला जज अलीगढ़).
अलीगढ़: अनुपम कुमार (पूर्व जिला जज कौशांबी).
कानपुर नगर: चवन प्रकाश (पूर्व जिला जज इटावा).
बदायूं: विवेक संगल (पूर्व जिला जज आगरा).
गोरखपुर: अनिल कुमार झा, बलरामपुर से स्थानांतरित।
अन्य महत्वपूर्ण तबादले:
वाराणसी: जयप्रकाश तिवारी (रामाबाई नगर से)
मेरठ: संजीव पांडेय (पूर्व जिला जज वाराणसी)
इटावा: रजत सिंह जैन (पूर्व मेरठ)
बहराइच: सत्येंद्र कुमार (पूर्व जिला जज हाथरस)
रामपुर: भानु देव शर्मा (पूर्व जिला जज मुरादाबाद)
पीलीभीत: अब्दुल शाहिद (पूर्व प्रतापगढ़)
इन तबादलों का लक्ष्य राज्य की न्यायिक प्रणाली में दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। उच्च न्यायालय द्वारा किया गया यह बड़ा कदम न्यायिक कार्यप्रणाली में नई गति लाने की दिशा में देखा जा रहा है।
अनिल कुमार झा को गोरखपुर का जिला जज नियुक्त किया गया
तेज प्रताप तिवारी (गोरखपुर) को रामाबाई नगर (कानपुर देहात), दुर्गा नारायण सिंह (भदोही) को संभल, जयप्रकाश तिवारी (रामाबाई नगर) को वाराणसी, संजीव पांडेय (वाराणसी) को मेरठ, संजय कुमार (औरैया) को बिजनौर, कमलेश कुच्छल (संभल) को झांसी, पदम नारायण मिश्र (झांसी) को मुरादाबाद भेजा गया है।
भानु देव शर्मा (मुरादाबाद) को रामपुर, सत्य प्रकाश त्रिपाठी (रामपुर) को प्रतापगढ़, उत्कर्ष चतुर्वेदी (बहराइच) को बलरामपुर, रजत सिंह जैन (मेरठ) को इटावा, सत्येंद्र कुमार (हाथरस) को बहराइच, देवेंद्र सिंह (देवरिया) को बांदा, अब्दुल शाहिद (प्रतापगढ़) को पीलीभीत, संजय कुमार मलिक (बागपत) को आगरा और मनोज कुमार (बदायूं) को बागपत भेजा गया है।
डॉ. अजय कुमार (मुजफ्फरनगर) को हापुड़, जफीर अहमद (अमरोहा) को गोंडा, डॉ. बब्बू सारंग (बांदा) को फिरोजाबाद और अनिल कुमार झा (बलरामपुर) को गोरखपुर का जिला जज नियुक्त किया गया है।
इंद्रप्रीत सिंह जोश को शामली का जिला जज नियुक्त किया गय
इसके अलावा, नोएडा के पीठासीन अधिकारी मयंक चौहान को औरैया का जिला जज बनाया गया है। हापुड़ पारिवारिक कोर्ट की जज डॉ. विदुषी सिंह को महोबा, प्रतिमा श्रीवास्तव को बाराबंकी, और अजय कुमार सिंह को महाराजगंज का जिला जज नियुक्त किया गया है।
लखनऊ बेंच के वरिष्ठ रजिस्ट्रार विवेक अमरोहा का जिला जज बनाया गया है, जबकि रमेश चंद्र को वाणिज्य कर न्यायाधिकरण लखनऊ निर्गत किया गया है। अखिलेश दुबे को भदोही और चंदौली के पारिवारिक न्यायालय के जज राकेश धर दुबे को श्रावस्ती का जिला जज नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, मुरादाबाद के वाणिज्यिक न्यायालय के जज इंद्रप्रीत सिंह जोश को शामली का जिला जज नियुक्त किया गया है।
