

एलायंस टुडे ब्यूरो
मथुरा | मथुरा में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना थाना जैत क्षेत्र के रामताल नगला रोड पर कृष्णा कुटीर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार थार कार ने एक सवारी टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। घायल लोग मदद के लिए पुकार रहे थे, तभी तेज गति से आ रहा एक डंपर मौके पर पहुंचा और सड़क पर पड़े घायलों को कुचलता चला गया। इस भयावह मंजर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर खून से सने शव बिखरे हुए थे और घटनास्थल का दृश्य इतना भयावह था कि लोगों की चीखें निकल पड़ीं। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



