एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। प्रदेश में 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बिजली अनुरक्षण अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने इस सिलसिले में जारी किए। अध्यक्ष शनिवार को शक्ति भवन में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले महीनों में दशहरा और दीपावली जैसे त्योहार आ रहे हैं। इसको ध्यान में रखकर कार्ययोजना बना ली जाय। इस दौरान सब स्टेशन, पोल, लाइने व ट्रांसफार्मर समेत सभी बिजली सामग्री का सुरक्षात्मक देखभाल सुनिश्चित कराया जाय, जिससे आगामी महीनों में बिजली आपूर्ति बेहतर रहे। अध्यक्ष ने कहा कि सभी फीडरों की जांच कर हाट स्पॉट या बिजली प्रणाली की सभी कमियों को ठीक करा लिया जाय।
उन्होंने कहा कि बिजली लोड कम हो रहा है। इसलिये आने वाले महीनों में ट्रांसफार्मर फंुकने नहीं चाहिए। अगर कहीं भी ट्रंासफार्मर फंुकेगे तो जिम्मेदारी तय करके कारवाई होगी।
अध्यक्ष ने कहा कि विभाग की कार्य प्रणाली व छवि बेहतर बनाने के लिये यह जरूरी है कि अच्छे, साफ सुथरी छवि और परिश्रमी कार्मिकों को प्रोत्साहित किया जाय, साथ ही जिनकी छवि ठीक नहीं है उनको असंवेदन व गैर महत्व के पदों पर भेजा जाय।
डॉ गोयल ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए अभी से ऐसी कार्य योजना बनाई जाय जिससे कही कोई समस्या आपूर्ति में न रहे। दुर्गा पूजा पाण्डालों को आसानी से बिजली कनेक्शन सुनिश्चित किया जाए।
अध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों में शटडाउन न लिये जाय। साथ ही जो भी योजना के तहत शटडाउन लिये जाय उनका व्यापक प्रचार की जाय। सभी व्हाटस्एप गु्रप व सोशल मीडिया पर उपभोक्ताओं को सूचित किया जाए।
अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जहा भी शटडाउन लिया जाय या किसी भी कारण से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो तो उसकी सूचना 1912 व सोशल मीडिया पर डाली जाय और बिजली आपूर्ति कब सामान्य होगी, यह भी बताया जाय।
अनुरक्षण माह के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों में पेड़ों की टहनियों की कटाई व छटाई, ट्रांसफार्मरों व उनके प्रोटेक्शन सिस्टम की जॉच, परीक्षण, अधिक ट्रिपिंग के क्षेत्रों में अनुरक्षण के लिए वितरण प्रणाली के घटकों (एचटी व एलटी लाइन, ट्रांसफार्मर आदि) को चिन्हित कर अनुरक्षण माह की कार्ययोजना में सम्मिलित किया जाए व तदनुसार प्राथमिकता पर इनका अनुरक्षण किया जाए।
इस अभियान की मॉनीटरिंग डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक से लेकर सभी अधिकारी करेंगे। अधिशाषी अभियन्ता (वितरण) की ओर से दैनिक, अधीक्षण अभियन्ता की ओर से साप्ताहिक व मुख्य अभियन्ता की ओर से पाक्षिक रूप से अनुरक्षण कार्यों का अनुश्रवण किया जायेगा। अनुरक्षण के दौरान फीडरों के ट्रिपिंग की भी समीक्षा की जायेगी।
इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए डिस्काम के अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही उसकी सूचना कारपोरेशन मुख्यालय भी भेजेंगे। बैठक को प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रत्येक मुख्य अभियन्ता से कार्य योजना की जानकारी प्राप्त की व अध्यक्ष किनार से दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
