
एलायंस टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने CS जून 2025 सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 19 मई 2025 को जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार CS एग्जीक्यूटिव (नए सिलेबस) और प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराने और नए सिलेबस) परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:
- सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर “Latest Updates” लिंक पर क्लिक करें।
- फिर “ICSI CS June Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा।
- लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और “Submit” पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को ध्यानपूर्वक जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य की आवश्यकता के लिए इसका प्रिंटआउट अवश्य ले लें।
एडमिट कार्ड में चेक करें ये जानकारियां:
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रिंट आउट लेने के बाद एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरणों को सावधानीपूर्वक जांच लें, जैसे कि:
- नाम
- फोटोग्राफ और सिग्नेचर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का स्तर
- परीक्षा केंद्र का नाम, पता और कोड
- पाठ्यक्रम (सिलेबस), वैकल्पिक विषय
- माध्यम और मॉड्यूल/ग्रुप
- परीक्षा की तारीखें और समय
- पेपर-वाइज़ छूट (यदि कोई हो)
इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
