एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। आईएएस किंजल सिंह ने सोमवार को परिवहन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर विभागीय कार्यों, योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति संबंधी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने कार्य दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए सरकार की मंशानुरूप पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कहीं भी शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि कहीं से भी लापरवाही व जवाबदेही में कमी की खबर आयेगी, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित रहें। अपने कार्यदायित्वों को समय से पूर्ण करते हुए नागरिकों के प्रति भी जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, जिससे प्रदेश में विभाग के प्रति लोगों की अच्छी धारणा बने।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां पत्रकारों और संपादकों की एक अनुभवी टीम काम करती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
