

-आंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ने पर भाजपा को कार्रवाई करनी चाहिए – अखिलेश
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़ा गया है, लेकिन सरकार चुप बैठी है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही? साथ ही आरोप लगाया कि प्रतिमाएं तोड़ने वाले खुद भाजपा के ही लोग हैं, इसलिए सरकार कार्रवाई से बच रही है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों (पीडीए) ने मिलकर भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति को चुनौती दी है, और अब भाजपा नफरत फैलाकर अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब महंगाई, बेरोजगारी और अन्य बुनियादी मुद्दों को लेकर सवाल उठा रही है, जिससे भाजपा की लोकप्रियता घट रही है।
मदरसों पर हो रही कार्रवाई पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार उन्हें अवैध बताकर बंद कर रही है। उन्होंने पूछा, “अगर ये अवैध थे तो पहले क्यों नहीं रोका गया? अगर नक्शा पास नहीं है, तो उसके समाधान के लिए कानूनी प्रक्रिया है। लेकिन भाजपा का मकसद केवल नफरत फैलाना और अपने वोट बैंक को बचाना है।”
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



