
Photo एलायंस टुडे : PUBG Mobile Light
नई दिल्ली। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम PUBG Mobile के नए वर्जन PUBG Mobile Light का pre-registration आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। Google Play Store और Apple App Store पर PUBG Mobile Light pre-registration की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, चुनिंदा देशों में खिलाड़ियों को क्लोज्ड बीटा टेस्टिंग का एक्सेस भी दिया जा रहा है।
Lightspeed Studios की ओर से विकसित किया जा रहा PUBG Mobile Light खास तौर पर ऐसे खिलाड़ियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिनके डिवाइस पर बड़े गेम चलाने में स्टोरेज और परफॉर्मेंस की समस्या आती है। गेम को नवंबर में लॉन्च किया जाना है।
करीब 1GB स्टोरेज में चलेगा Android वर्जन
PUBG Mobile Light के Android वर्जन के लिए करीब 1GB स्टोरेज की जरूरत होगी, जबकि iOS वर्जन लगभग 2GB का होगा। खिलाड़ियों को अपने डिवाइस में किस तरह का अतिरिक्त कंटेंट रखना है, इसका विकल्प भी दिया जाएगा।
PUBG Mobile Lite से अलग होगा नया वर्जन
नया PUBG Mobile Light मौजूदा PUBG Mobile Lite से अलग होगा। जहां PUBG Mobile Lite में गेम का छोटा वर्जन और सीमित फीचर्स मिलते हैं, वहीं नए Light वर्जन में मुख्य PUBG Mobile जैसा पूरा गेमिंग अनुभव देने की तैयारी है। इसमें Erangel मैप और स्टैंडर्ड PUBG Mobile जैसा कॉम्बैट एक्सपीरियंस शामिल होगा।
पुराने अकाउंट का सामान भी कर सकेंगे ट्रांसफर
खास बात यह है कि खिलाड़ी अपने मौजूदा PUBG Mobile अकाउंट से लॉग-इन कर पुराने आइटम, आउटफिट और अन्य कॉस्मेटिक कंटेंट को PUBG Mobile Light में ट्रांसफर कर सकेंगे।
गेम के अपडेट भी PUBG Mobile के साथ जारी किए जाएंगे। इससे खिलाड़ियों को नए कंटेंट और अपडेट का एक्सेस दूसरे खिलाड़ियों के साथ ही मिलता रहेगा।

अनुपम चंद्र ( Anupam Chandra ) एक ग्राउंड रिपोर्टर और कंटेंट लेखक हैं। वे डिजिटल मीडिया की तकनीकी बारीकियों और कंटेंट क्रिएशन के नए तौर-तरीकों की गहरी समझ रखते हैं।



