
-भक्तिभाव से संपन्न हुई माँ ब्रह्मचारिणी की आरती
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को राजभवन में भक्ति और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से यहाँ माँ दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की विधिवत पूजा और आरती सम्पन्न हुई। इसके बाद आयोजित गरबा कार्यक्रम ने पूरे प्रांगण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण से भर दिया।
गुजराती सनेडो और गरबा की लयबद्ध ताल पर श्रद्धालुओं ने जब सामूहिक नृत्य किया, तो राजभवन गूंज उठा माँ दुर्गा की स्तुति और आस्था के स्वरों से। आस्था और आनंद से सराबोर इस आयोजन का संचालन विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) पंकज एल. जानी ने किया।
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर और पशुधन दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपति, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
नवरात्रि महोत्सव का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सांस्कृतिक समन्वय और सामाजिक एकजुटता की झलक भी प्रस्तुत करता नजर आया।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



