

एलायंस टुडे ब्यूरो
नई दिल्ली। कोलकाता में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तीव्र था कि लोग डर के मारे अपने घरों और ऑफिसों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार एक सभा को संबोधित कर रहे थे जब कोलकाता में भूकंप आया। सुकांत मजूमदार ने अपने संबोधन के दौरान ही भूकंप के तेज झटके महसूस किए। बता दें कि कोलकाता के साथ-साथ सिक्किम में भी आज तड़के सुबह चार बजकर दस मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और मापने पर रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3 पॉइंट 7 दिखाई दी। भूकंप से पश्चिम सिक्किम के दो स्कूलों की दीवारें पर दरार पड़ने की जानकारी मिली है। टॉसीडिंग के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और गेरेथांग जूनियर हाई स्कूल की सीलिंग गिरने जैसी घटना भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन की ओर से इस पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पहले भी राज्य में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। लगातार दूसरे दिन आए इन झटकों ने लोगों के दिल में दहशत फैला दी है। लेकिन फिलहाल स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



