
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ: राजधानी के सिविल कोर्ट में पिस्तौल और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी का केस एनआईए कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट में हथियार ले जाने की मंशा अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार उनमें से एक व्यक्ति जिसका नाम भानु प्रताप यादव है जोकि राजाजीपुरम इलाके का रहने वाला है उसका एक केस एनआईए की कोर्ट में विचारआधीन है। बता दे की उन्हें गुरुवार को कचहरी परिसर में प्रवेश करते समय गेट नंबर 8 पर रोका गया और तलाशी के बाद उसके पास से चार जिंदा कारतूस और फैक्ट्री मेड 32 बोर पिस्टल बरामद हुए। पुलिस कर्मियों का कहना है कि भानु प्रताप नशे में था और उसके पास एक ब्रीफकेस भी मिला है।
शुरुआत की पूछताछ में उसने पिस्तौल को लाइसेंसी बताया लेकिन उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। वहीं दूसरा आरोपी लालचंद ठाकुरगंज का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को एक साथ हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी गई है फिलहाल अभी पता लगाया जा रहा है कि लालचंद भानु प्रताप के साथ न्यायालय परिसर में क्यों आया था।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां पत्रकारों और संपादकों की एक अनुभवी टीम काम करती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
