
एलायंस टुडे ब्यूरो
मुरादाबाद| यूपी के जिले मुरादाबाद के मिलक कांशीरामनगर स्थित अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही शहर विधायक रितेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और पुलिस प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
मझोला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासियों ने दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां पत्रकारों और संपादकों की एक अनुभवी टीम काम करती है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही हमारी प्राथमिकता है।
