
-अपर निदेशक नगर विकास विभाग ऋतु सुहास ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बालिकाओं को किया सम्मानित
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। मिशन शक्ति 5.0 के तहत रविवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित ओपेन इन्टर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश की 200 बालिका विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। इस अवसर पर नगर विकास विभाग की अपर निदेशक ऋतु सुहास ने सभी बालिकाओं को सम्मानित किया और उनके उत्साह व आत्मविश्वास की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान ऋतु सुहास ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मानसिक बल के साथ-साथ शारीरिक बल भी उतना ही आवश्यक है। आत्मरक्षा और आत्मविश्वास ही वह दो स्तंभ हैं जिन पर प्रत्येक महिला अपनी सफलता और उन्नति की इमारत खड़ी कर सकती है।
उन्होंने मिशन शक्ति के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अभियान केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक व्यापक सामाजिक परिवर्तन का प्रयास है।
इस अवसर पर बालिकाओं ने शानदार ताइक्वांडो प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया, जिससे खेल भावना और अनुशासन का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र और सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक, अध्यापकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में ‘नारी शक्ति, नारी सुरक्षा और नारी सम्मान’ का संदेश गूंजता रहा।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



