-संबंधित फार्मा कंपनी के सिरप की बिक्री-वितरण पर रोक
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। मध्य प्रदेश में कफ सिरप से बच्चों की मौत को लेकर योगी सरकार भी सतर्क हो गई है। राज्य सरकार ने संबंधित कंपनी के सिरप की बिक्री व वितरण पर तत्काल रोक लगा दी है। इस सिलसिले में खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
सहायक आयुक्त औषधि दिनेश कुमार तिवारी की ओर से सभी जिलों को चेतावनी जारी की गई है। कफ सीरप बनाने वाली संबंधित कंपनी के कफ सिरप पर बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सहायक आयुक्त ने सभी जिलों में सरकारी अस्पतालों निजी अस्पतालों व मेडिकल स्टोर पर संबंधित कंपनी के कफ सिरप को जब्त करने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि संबंधित कंपनी के कफ सिरप में विषैला रसायनों की मौजूदगी की आशंका है। संबंधित कंपनी के कफ सिरप का नमूना लेकर उसे लखनऊ स्थित राज्य औषधि प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाए। निर्देश में कहा गया है की जांच के बाद कफ सीरप बनाने वाले दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



