
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 25 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तबादलों की इस सूची में कई जिलों के पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों को नई तैनाती दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह को अमेठी से कुशीनगर, जबकि अरुण कुमार सिंह-V को अमरोहा से महोबा स्थानांतरित किया गया है। अयोध्या में तैनात शैलेन्द्र सिंह को औरैया भेजा गया है। वहीं शक्ति सिंह को बदायूं से अमरोहा स्थानांतरित किया गया है। बागपत में तैनात हरीश सिंह भदौरिया को अब मथुरा में पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी दी गई है।
कमिश्नरेट गाजियाबाद में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह को अब गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनाती मिली है। गाजीपुर के पुलिस उपाधीक्षक बलराम को भदोही, झांसी की स्नेहा तिवारी को चंदौली भेजा गया है। कानपुर देहात में तैनात तनु उपाध्याय को सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर बनाया गया है। वहीं, शिवाजी सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट से हटाकर सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस उपाधीक्षक आलोक सिंह-II को मथुरा से बिजनौर, जबकि प्रवीण मलिक को मथुरा (सुरक्षा) से शाहजहांपुर भेजा गया है। प्रतापगढ़ से रामसूरत सोनकर को यूपीपीसीएल, लखनऊ में तैनाती मिली है। सोनभद्र में तैनात प्रदीप सिंह चंदेल को अब अंबेडकरनगर भेजा गया है, जबकि सुधीर कुमार तोमर को सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ में नियुक्त किया गया है। शामली की श्रेष्ठा को बागपत और नीरज सिंह को सहारनपुर से लखनऊ के सतर्कता अधिष्ठान में भेजा गया है।सीतापुर के सुशील कुमार यादव को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। वहीं वाराणसी कमिश्नरेट में (सुरक्षा) पद पर तैनात अमित कुमार श्रीवास्तव को सहारनपुर भेजा गया है।
गाजियाबाद में मंडलाधिकारी (वीके) के पद पर कार्यरत देवेंद्र कुमार-I को सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा बनाया गया है। औरैया से भरत पासवान को श्रावस्ती भेजा गया है। बागपत की प्रिता को गोरखपुर पीटीएस में, बिजनौर के भरत कुमार सोनकर को लखनऊ के सतर्कता अधिष्ठान में नई तैनाती मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात ज्ञानेंद्र सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जबकि मुरादाबाद के अंकित तिवारी को सीतापुर पीटीसी भेजा गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
