

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में 9 अगस्त 2026 को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग से होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा का हिस्सा बनेंगे।
तिरंगा यात्रा में एनडीए के सहयोगी दलों के विधायक भी शामिल होंगे। यात्रा को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री आवास से शुरू होकर यह यात्रा विधानसभा तक जाएगी।
यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

Lucknow Desk एलायंस टुडे की समर्पित न्यूज़रूम टीम है, जिसमें अन्नू सिंह ( Annu Singh ) जैसे कई पत्रकार मौजूद हैं जो राजधानी लखनऊ से जुड़ी राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा और स्थानीय मुद्दों की खबरें पाठकों तक पहुंचाते है। टीम का उद्देश्य तेज, सटीक और विश्वसनीय स्थानीय समाचार प्रदान करना है।



