
लखनऊ: Gen-Z छात्र आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने लखनऊ में प्रदर्शन का ऐलान किया है। युवा कांग्रेस की ओर से आज दोपहर 12 बजे परिवर्तन चौक से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस ने दिल्ली में छात्रों के खिलाफ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया है।
कांग्रेस के अनुसार, मार्च परिवर्तन चौक से शुरू होकर राजभवन पहुंचेगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में कांग्रेस के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम भी शामिल होंगे।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा की गई कथित कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। पार्टी ने छात्रों के अधिकारों और शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का समर्थन करते हुए कार्रवाई के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सवाल उठाए हैं।
प्रदर्शन और राजभवन घेराव के ऐलान को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। परिवर्तन चौक से राजभवन के बीच संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। मार्च के दौरान यातायात प्रभावित होने की भी संभावना है।

Lucknow Desk एलायंस टुडे की समर्पित न्यूज़रूम टीम है, जिसमें अन्नू सिंह ( Annu Singh ) जैसे कई पत्रकार मौजूद हैं जो राजधानी लखनऊ से जुड़ी राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा और स्थानीय मुद्दों की खबरें पाठकों तक पहुंचाते है। टीम का उद्देश्य तेज, सटीक और विश्वसनीय स्थानीय समाचार प्रदान करना है।


