
लखनऊ। श्री दुर्गा जी मंदिर धर्म जागरण समिति शास्त्री नगर के तत्वावधान में सावन के पावन अवसर पर लखनऊ- उन्नाव-रायबरेली की त्रिसीमा पर स्थित प्राचीन भवरेश्वर महादेव मंदिर में गौ भंडारा व वानर भंडारे का आयोजन किया गया। इसके के साथ-साथ शिव भक्तों को भी पूड़ी सब्जी बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम के संबंध में अशोक कुमार वैश्य ने बताया कि समिति के संयोजक तारा चंद्र अग्रवाल के सानिध्य में लखनऊ से लगभग 100 भक्तों का एक दल प्राचीन भवरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा और वहां भोले नाथ का अभिषेक और दर्शन करने के उपरांत बम-बम के जयकारे लगाकर भोले नाथ के चरणों में सबके भले की प्रार्थना की। इसके साथ उत्तर प्रदेश में गौ माता को राजमाता का दर्जा मिलने की प्रार्थना की। इसके बाद भक्तों ने मिलकर गौ माताओं को भोज कराया। वानरों को गुलगुले चने केले अमरूद भुट्टे आदि खिलाए। तत्पश्चात शिव भक्तों को पूड़ी-सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर तारा चंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला, पवन अग्रवाल, अशोक कुमार वैश्य, दीपक वैश्य, कमल, कल्लू शरद कपूर, वीरेंद्र गुप्ता, उनकी पत्नी उमेश गुप्ता, महेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

Lucknow Desk एलायंस टुडे की समर्पित न्यूज़रूम टीम है, जिसमें अन्नू सिंह ( Annu Singh ) जैसे कई पत्रकार मौजूद हैं जो राजधानी लखनऊ से जुड़ी राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा और स्थानीय मुद्दों की खबरें पाठकों तक पहुंचाते है। टीम का उद्देश्य तेज, सटीक और विश्वसनीय स्थानीय समाचार प्रदान करना है।



