

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में कांवड़ यात्रा को लेकर लगाए गए शिविरों के लिए अनुदान राशि को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में कांवड़ शिविरों से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा के साथ-साथ राजधानी से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार किया जा सकता है। सरकार की ओर से बैठक के बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है।
कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र दिल्ली सरकार पहले से ही विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय है। ऐसे में कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर सभी की नजरें टिकी हैं।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



