
उरई (जालौन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आउटसोर्स कर्मियों के मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल रूप से एकीकृत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ किया गया। लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान UPCOS के पोर्टल और वेबसाइट की लॉन्चिंग की गई, निगम के लोगो का अनावरण हुआ तथा आउटसोर्स कर्मियों को चेक भी वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों के मानव संसाधन प्रबंधन को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का जनपद जालौन में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) राजीव राज, मुख्य चिकित्साधिकारी हरिनंदन प्रसाद, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी निशांत पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी राम आयोध्या प्रसाद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
डिजिटल व्यवस्था से बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों की कार्यप्रणाली को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ने की पहल अत्यंत सराहनीय है। UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन को एकीकृत और व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।
विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रशासनिक व्यवस्थाओं में लगातार तकनीक का समावेश कर उन्हें सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि UPCOS का शुभारंभ आउटसोर्स कर्मियों और संबंधित विभागों के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक ने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से मानव संसाधन प्रबंधन में बेहतर समन्वय स्थापित होने के साथ कार्यों के प्रभावी संचालन में भी मदद मिलेगी।
विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि आउटसोर्स कर्मी विभिन्न विभागों और संस्थानों की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना सरकार की दूरदर्शी पहल है।
उन्होंने कहा कि UPCOS के माध्यम से व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृत धनराशि की जानकारी भी दी गई।
कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत गायत्री देवी पत्नी दिनेश कुमार, निवासी मुहल्ला लहरियापुरवा उरई, उदयपाल सिंह पुत्र विश्वनाथ, निवासी राजेन्द्र नगर उरई तथा गुड्डी पत्नी जाफर अली, निवासी करसान रोड नया पटेल नगर उरई को 65-65 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।
इसी प्रकार मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत पूजा पत्नी रोहित कुमार, निवासी कांशीराम कॉलोनी उरई को 54,063 रुपये, नितिन गुप्ता पुत्र रामरूप गुप्ता, निवासी जोशियाना जालौन को 31 हजार रुपये तथा दिनेश कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद, निवासी इंद्रा नगर उरई को भी 31 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई।
डीएम ने आउटसोर्स कर्मियों को दी बधाई
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आउटसोर्स कर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से मानव संसाधन प्रबंधन को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई तकनीक आधारित व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मियों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है।

UP Desk, एलायंस टुडे की राज्य स्तरीय न्यूज़रूम टीम है, जो उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी ख़बरों जैसे राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करती है। हमारी टीम में विष्णु चंद्र ( Vishnu Chandra ) जैसे कई संवाददाता मौजूद हैं.



