

-Donald Trump ने India और Russia को बताया ‘Dead Economy’, बोले – अगर ये खुद को आर्थिक रूप से तबाह करना चाहते हैं तो अमेरिका को फर्क नहीं पड़ता
एलायंस टुडे ब्यूरो
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत पर 25% Import Tariff लगाने का ऐलान किया है, जो 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। अभी तक भारत से अमेरिका में भेजे जाने वाले सामानों पर औसतन 10% Tariff लगता है, लेकिन अब यह सीधे बढ़कर 25% हो जाएगा। इससे Indian Exports to USA काफी महंगे हो जाएंगे, जिसका सीधा असर Indian Economy और Bilateral Trade Relations पर पड़ सकता है।
ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर की और साथ ही भारत और रूस की अर्थव्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “India and Russia are dead economies. अगर वे अपनी economy को तबाह करना चाहते हैं, तो अमेरिका को कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका को पहले अपनी economic growth और trade interests को देखना होगा।
यह भी पढ़ें – अमेरिका का भारत पर 25% Import Tariff से किन चीजों पर पड़ेगा असर, जानें विस्तार से
Dead Economy क्या है?
Dead Economy कोई आधिकारिक आर्थिक शब्द नहीं है, लेकिन आम भाषा में इसका मतलब होता है – बिलकुल ठप या गिरती हुई अर्थव्यवस्था, जहाँ GDP growth रुक जाती है, Unemployment बढ़ता है, Industrial Production ठप हो जाता है और लोगों की आमदनी कम हो जाती है। ट्रंप का यह बयान सीधे तौर पर यह संकेत देता है कि वे भारत और रूस की आर्थिक नीतियों और वैश्विक भूमिका से नाखुश हैं।
टैरिफ क्या होता है और ट्रम्प ने भारत पर क्यों लगाया?
टैरिफ यानी आयात शुल्क। जब कोई देश दूसरे देश से सामान खरीदता है, तो उस पर कुछ टैक्स लगाता है, उसे टैरिफ कहते हैं। ट्रम्प का कहना है कि भारत अमेरिकी सामानों पर बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलता है, जबकि अमेरिका भारतीय सामानों पर कम टैक्स लगाता है।
ट्रम्प को लगता है कि ये नाइंसाफी है। इसलिए, उन्होंने अपनी “पारस्परिक टैरिफ” नीति के तहत भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि भारत ने उनके सामानों पर ज्यादा टैक्स लगाए, तो अब वे भी भारत के सामानों पर भारी टैरिफ लगाएंगे। साथ ही, ट्रम्प ने भारत के रूस से तेल और सैन्य उपकरण खरीदने पर भी नाराजगी जताई है।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



