
माधौगढ़ (जालौन)। तहसील क्षेत्र में किसानों को ट्रैक्टर और कृषि संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल करते हुए मां विंध्यवासिनी एग्रो मोटर्स महिंद्रा ट्रैक्टर एजेंसी का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर एजेंसी संचालक को शुभकामनाएं दीं।
पूर्व प्रधानाचार्य बुंदेलखंड इंटर कॉलेज शुगर सिंह कैलोर समेत अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में फीता काटकर एजेंसी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके बाद अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक मूलचंद्र निरंजन, विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, प्रधान प्रतिनिधि प्रबल प्रताप सिंह अटागांव, अमर सिंह मास्टर, एजेंसी मालिक अनुरुद्ध सिंह, डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह अटागांव, अजय सिंह, देवांश सिंह, हरेंद्र, पुष्पेंद्र और देवेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
किसानों के लिए उपयोगी होगी एजेंसी
कार्यक्रम के दौरान विनय कैलोर ने कहा कि महिंद्रा ट्रैक्टर किसानों के लिए उपयोगी साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एजेंसी खुलने से किसानों को ट्रैक्टर और उससे जुड़ी सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गांव के युवाओं द्वारा आगे बढ़कर एजेंसी की शुरुआत करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि एजेंसी के माध्यम से किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा।
पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा ने महिंद्रा ट्रैक्टर की उपयोगिता और इसके पार्ट्स की सराहना करते हुए कहा कि एजेंसी शुरू होने से स्थानीय किसानों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने एजेंसी संचालक को शुभारंभ की बधाई दी।
विधायक प्रतिनिधि महेश सिंह ने भी एजेंसी संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माधौगढ़ क्षेत्र में एजेंसी शुरू होने से किसानों को ट्रैक्टर खरीदने और संबंधित सेवाओं के लिए दूसरे स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एजेंसी के सफल संचालन और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

UP Desk, एलायंस टुडे की राज्य स्तरीय न्यूज़रूम टीम है, जो उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी ख़बरों जैसे राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करती है। हमारी टीम में विष्णु चंद्र ( Vishnu Chandra ) जैसे कई संवाददाता मौजूद हैं.



