

एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ। राजधानी समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने अपना कहर बरपा रखा था। तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया था और लोग गर्मी से बेहाल नजर आ रहे थे।
हालांकि बृहस्पतिवार की सुबह का मौसम कुछ अलग ही तस्वीर पेश कर रहा है। आपको बता दें कि 28 अप्रैल, मंगलवार को राजधानी में तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया था।
इसके बाद बुधवार दोपहर से मौसम ने करवट ली और अचानक हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी।
बृहस्पतिवार सुबह का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। मौसम में आई इस ठंडक से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं और उन्होंने राहत की सांस ली है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.



