

लखनऊ। राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कैथुलिया गांव के पास हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान शोभित के रूप में हुई है, जो हरदोई जिले के बिलग्राम का रहने वाला था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि छात्र किन परिस्थितियों में चलती ट्रेन से गिरा। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Lucknow Desk एलायंस टुडे की समर्पित न्यूज़रूम टीम है, जिसमें अन्नू सिंह ( Annu Singh ) जैसे कई पत्रकार मौजूद हैं जो राजधानी लखनऊ से जुड़ी राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा और स्थानीय मुद्दों की खबरें पाठकों तक पहुंचाते है। टीम का उद्देश्य तेज, सटीक और विश्वसनीय स्थानीय समाचार प्रदान करना है।



