
एलायंस टुडे ब्यूरो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में बुधवार को हुई तूफानी बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज हवा और मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया, पेड़ उखड़ गए और कई इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो गया।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने सड़क बनी झील
बारिश के बाद हजरतगंज स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने की सड़क पर इतना पानी भर गया कि वह पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई। वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे और पैदल चलना मुश्किल हो गया। दुकानदारों और ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शहीद पथ पर जलभराव से घंटों लंबा जाम
लखनऊ के शहीद पथ, जो शहर का प्रमुख संपर्क मार्ग है, पर जलभराव की वजह से कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। वाहन चालकों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। कुछ जगहों पर वाहन बंद हो गए जिससे जाम और भी गंभीर हो गया।
बलरामपुर हॉस्पिटल के पास गिरा पेड़
तेज बारिश के साथ आई आंधी की वजह से कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गोमतीनगर, अलीगंज, इंदिरानगर, राजाजीपुरम और चौक जैसे इलाकों में घंटों बिजली नहीं रही। विद्युत विभाग की टीमें देर रात तक मरम्मत में जुटी रहीं।
भारी बारिश के चलते मंगलवार देर रात शहर के बलरामपुर अस्पताल के सामने एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया जिससे बिजली के तार टूटने से आसपास के इलाकों में बिजली चली गयी. इस घटना में एक युवक के सिर पर गेहरी चोट लगने की खबर सामने आ रही है. चोट के दौरान उसे तुरंत इमरजेंसी में भर्ती कराया गया.
