
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जाने का उल्लेख करते हुए राज्य के पर्यावरण संरक्षण प्रयासों की सराहना की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश की सामूहिक चेतना और जनभागीदारी की ऐतिहासिक सफलता का सम्मान है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उत्तर प्रदेश के इस अभियान का उल्लेख पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रदेशवासियों की जागरूकता और सहभागिता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रकृति के प्रति संवेदनशील समाज ही ‘विकसित भारत’ की सबसे सुदृढ़ आधारशिला रख सकता है।
सीएम योगी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश प्रकृति संरक्षण, जनभागीदारी और हरित विकास के राष्ट्रीय संकल्प को लगातार नई ऊर्जा देता रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
UP Desk Alliance Today की राज्य स्तरीय न्यूज़रूम टीम है, जो उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करती है। टीम निष्पक्ष और प्रमाणिक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है।
