
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर कहा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है और छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि, “छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे। नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए, प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।”
इसके बाद राहुल गांधी ने एक अन्य पोस्ट में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “मोदी जी, हर ज़ोर आज़मा लो, सारी ताकत लगा लो – छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी। देश का छात्र कह रहा है ‘हमारा कोई भविष्य नहीं।’ और इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं ‘हमारी कुर्सी नहीं जाएगी।’ जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए – वहां न्याय है ही नहीं।”
राहुल गांधी के इन बयानों के जरिए उन्होंने छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए न्याय की मांग उठाई और समर्थकों से प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रस्तावित धरने में शामिल होने की अपील की।
यह एलायंस टुडे का आधिकारिक न्यूज़ रूम (Digital Desk) है, जहां गुलजार वर्मा ( Gulzaar Verma ) जैसे पत्रकारों की एक अनुभवी टीम काम करती है जोकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और विश्वसनीय स्रोतों से मिली सूचनाओं को जिम्मेदारी के साथ प्रोसेस करके जनहित की खबरें पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करती है.




