
मुजफ्फरनगर: पुलिस ने डकैती की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पकड़े गए सभी आरोपी बागपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, पांच चाकू और चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फरमान, जहांगीर, तालिब, सोमिन, सावेज और गुलफाम के रूप में हुई है। सभी आरोपी डकैती की योजना बना रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
यह कार्रवाई बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के विज्ञाना मार्ग पर की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा और पांच चाकू बरामद किए हैं। इसके अलावा उनके कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर भी मिला है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें — मेरठ में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कैंटर ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 10 घायल

UP Desk, एलायंस टुडे की राज्य स्तरीय न्यूज़रूम टीम है, जो उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी ख़बरों जैसे राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करती है। हमारी टीम में विष्णु चंद्र ( Vishnu Chandra ) जैसे कई संवाददाता मौजूद हैं.



